सूर्यापेट, 25 अगस्त 2026: तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में आज सुबह करीब 5 बजकर 20 मिनट पर एक बड़ा हादसा हो गया। एक प्राइवेट ट्रैवल बस की ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है।
यह बस हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही थी। बस में 43 यात्री सवार थे। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं उन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
समाचार एजेंसी एएनआई को सूर्यापेट पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक प्राइवेट ट्रैवल बस हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही थी। बस में 43 यात्री सवार थे लेकिन अचानक ही दुर्गापुरम स्टेज के पास बस की ट्रक से टक्कर हो गई।
इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूर्यापेट पुलिस ने बताया कि हमने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर भेज दिया है और मामले की जांच कर रहे हैं।
इस हादसे की जानकारी सामने आते ही तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सूर्यापेट जिले में हुई सड़क दुर्घटना पर दुख जताया है।
ये भी देखें: बिहार के चंपारण में बेतिया-लौरिया मार्ग पर बस हादसा, 5 लोगों की मौत, पांच घायल

More Stories
पायलट स्मित माछर की तबीयत में सुधार, भारतीय राजदूत ने की मुलाकात
राहुल गांधी ने बालाघाट में बैगा आदिवासियों से की मुलाकात, बोले- ये देश के मालिक, इन्हें हक मिले
दिल्ली में किशोरी से गैंगरेप और फिर हत्या, शव को कुत्तों ने नोंचा, चार आरोपी गिरफ्तार