June 21, 2026

यमुनानगर में 11वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मंदिर से लौटकर उठाया कदम

आत्महत्या

यमुनानगर, 21 जून 2026: शहर के दुर्गा नगर क्षेत्र में 11वीं कक्षा पढ़ने वाली 15 वर्षीय आयूषी नामक छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर पर अकेली थी।

दोपहर में काम से लौटी मां ने उसे फंदे पर लटका देखा। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान आयूषी के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में आत्महत्या के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है।

आयूषी के पिता विजय कुमार मजदूरी करते हैं। उनके दो बेटियां हैं, आयूषी छोटी बेटी थी। परिवार के मुताबिक आयूषी पढ़ाई में काफी होनहार थी। उसकी मां और बड़ी बहन भी काम करती हैं।

यह भी देखें: बैजनाथ के चौबीन में युवक ने लगाया फंदा, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका