चंडीगढ़, 21 जून 2026: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को जिला हमीरपुर के अणु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
आयुष विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं और बच्चों सहित करीब 2 हजार लोगों के साथ लगभग 45 मिनट तक योगाभ्यास किया। उन्होंने दीप प्रज्वलन और धनवंतरी पूजन के साथ योग सत्र की शुरुआत की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने आईडीवाई यानी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से संबंधित एक पुस्तिका का विमोचन भी किया। पुस्तिका में योगासनों की महत्वपूर्ण जानकारियों को संक्षेप में संकलित किया गया है।
कार्यक्रम में आयुष, विधि, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा, विधायक सुरेश कुमार, कैप्टन रणजीत सिंह, राज्य कृषि विपणन बोर्ड अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती, डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, आयुष विभाग सचिव शाइना, निदेशक रोहित जम्वाल, डीसी गंधर्वा राठौड़, एसपी बलवीर सिंह सहित कई अधिकारी और पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी देखें: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- चुनाव के समय कैबिनेट बैठक आयोजित करने वाले जयराम अब क्या विरोध कर रहे हैं

More Stories
हिमाचल विधानसभा में भाजपा विधायकों का लॉटरी व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन
Himachal: कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 3349 करोड़ रुपये स्वीकृत
यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, नेपाल बाढ़ का असर