चंडीगढ़, 10 जून 2026: भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग को और आसान, तेज और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि IRCTC की नई वेबसाइट अगले महीने 15 जुलाई तक लॉन्च कर दी जाएगी।
रेल मंत्री ने यह ऐलान स्टूडेंट्स की मांग पर किया। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टूडेंट्स जब IRCTC की नई वेबसाइट की मांग कर रहे थे, तब अश्विनी वैष्णव ने तुरंत फोन पर संबंधित अधिकारियों से बात की और 15 जुलाई तक नई वेबसाइट लॉन्च करने का भरोसा दिया।
रेलवे का लक्ष्य है कि नई वेबसाइट यात्रियों को बेहतर अनुभव दे। टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को और तेज, आसान और सुरक्षित बनाने के लिए वर्तमान जरूरतों को ध्यान में रखकर नई वेबसाइट तैयार की जा रही है।
यह भी देखें: यूपी में आउटसोर्सिंग व्यवस्था को और पारदर्शी व कर्मचारी हितैषी बनाने के निर्देश

More Stories
सत्य निकेतन हादसे के बाद एमसीडी ने दिल्ली के सभी इमारतों की जांच के दिए आदेश
नीतीश मिश्रा ने बेल्ट्रॉन डेटा एंट्री ऑपरेटर्स के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात
यूपी सरकार ने बेंगलुरु में इंडस्ट्री कनेक्ट में दो एमओयू पर किए हस्ताक्षर, युवाओं को रोजगार से जोड़ेगी