चंडीगढ़, 08 जुलाई 2026: हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश हित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद दौरे को लेकर कई प्रमुख मांगे रखी हैं। उन्होंने कहा कि पीएम को पूर्व गठबंधन सरकार द्वारा बनाए गए जींद के मेडिकल कॉलेज में जल्द ओपीडी शुरू करवानी चाहिए और वहां डॉक्टरों की नियुक्तियां भी हो।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पीएम उचाना में 25 एकड़ में बनने वाले फायर सेफ्टी कॉलेज का भूमि पूजन करके जाएं और हिसार एयरपोर्ट में बनने वाले मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की नींव रखे। वहीं प्रधानमंत्री गांव चौटाला से पानीपत तक बनने वाले ग्रीन फील्ड हाईवे की सौगात प्रदेशवासियों को देकर जाएं।
वीरवार को दुष्यंत चौटाला उचाना में आयोजित जेजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक के उपरांत पत्रकारों से रूबरू थे। इससे पहले पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने उचाना हलके के जेजेपी के बीएलए-2 की बैठक ली।
दुष्यंत चौटाला ने संबोधित करते हुए कहा कि कोई वोट छूटे ना, सही वोट कटे ना, फर्जी वोट रहे ना। उन्होंने कहा कि एसआईआर के दौरान जेजेपी के सभी बूथ लेवल एजेंट सक्रिय होकर प्रशासन के साथ अपने-अपने वार्डों और बूथों में वोटों पर पूरी निगरानी रखें।
यह भी देखें: सिरसा महिला थाने पर ग्रेनेड हमले में NIA ने चार्जशीट दायर की, पाकिस्तानी डॉन मुख्य साजिशकर्ता

More Stories
दादरी में शहीद जवान रवि प्रकाश का अंतिम संस्कार, 8 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि
CM नायब सैनी से मुलाकात के बाद हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने 25 अगस्त का रोष प्रदर्शन टाला
कैबिनेट ने 12 एजेंडों को दी मंजूरी, हरियाणा विधानसभा का मॉनसून सत्र 27 अगस्त से होगा शुरू