पटना, 08 सितंबर 2026: बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रॉन) के माध्यम से चयनित डेटा एंट्री ऑपरेटर्स के प्रतिनिधिमंडल ने आज अभ्यर्थियों की समस्याओं एवं मांगों के समाधान को लेकर सूचना प्रावैधिकी विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा से मुलाकात की। इस दौरान अभ्यर्थियों ने अपनी समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। बैठक में बेल्ट्रॉन के प्रबंध निदेशक कौशल किशोर सहित विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
मंत्री नीतीश मिश्रा ने अभ्यर्थियों की समस्याओं एवं उनकी मांगों को सहजता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों के साथ उनके समाधान की दिशा में आवश्यक विचार-विमर्श किया।
नीतीश मिश्रा ने कहा कि युवाओं की आकांक्षाओं को अवसर में बदलना हमारी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में सरकार युवाओं के हितों की रक्षा, रोजगार के अवसरों के विस्तार और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।
मंत्री ने अभ्यर्थियों से कहा कि सरकार उनके विषय को लेकर सकारात्मक है और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जा रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जल्द से जल्द इस संबंध में आवश्यक नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रिया में तेजी लाते हुए अभ्यर्थियों से जुड़े विषय पर नियमानुसार समुचित एवं शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
ये भी देखें: नीतीश मिश्रा ने की पटना मेट्रो की प्रगति की समीक्षा, बाधाओं के तुरंत समाधान के दिए निर्देश

More Stories
सत्य निकेतन हादसे के बाद एमसीडी ने दिल्ली के सभी इमारतों की जांच के दिए आदेश
यूपी सरकार ने बेंगलुरु में इंडस्ट्री कनेक्ट में दो एमओयू पर किए हस्ताक्षर, युवाओं को रोजगार से जोड़ेगी
बिहार में बाढ़ से 27 लाख लोग प्रभावित, 13 जिलों में बाढ़, 20 से ज्यादा मौतें