चंडीगढ़, 04 अगस्त 2026: हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कर्मभूमि, धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का अमूल्य केंद्र है। राज्य सरकार का लक्ष्य इसे विश्वस्तरीय धार्मिक एवं पर्यटन हब के रूप में विकसित करना है। इसके लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी) और शहरी स्थानीय निकाय विभाग को प्रतिष्ठित एजेंसी के माध्यम से समग्र विकास योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल मंगलवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड व शहरी निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा भी उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि कुरुक्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एवं गीता ज्ञान को जन जन तक पहुंचाने के लिए कुछ समय पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुभव केंद्र को शुरू किया है।
ये भी देखें: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पहला मेडल, झंडू कुमार ने जीता ब्रॉन्ज

More Stories
अनिल विज ने दीपेंद्र हुड्डा पर साधा निशाना, कहा चश्मा बदलवा लें
हरियाणा में सितंबर से दिसंबर तक मेगा जॉब फेयर, सीएम सैनी समेत मंत्री पहुंचेंगे युवाओं तक
डडूमाजरा में लीचेट ट्रीटमेंट प्लांट का रास्ता साफ, पीईसी ने डिजाइन को मंजूरी दी