पालमपुर, 17 जून 2026: पालमपुर के निकट मैंझा पुल के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 14 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। मृतका की पहचान अनामिका उर्फ कोमल के रूप में हुई है। वह चंबा जिले के होली क्षेत्र की रहने वाली नौवीं कक्षा की छात्रा थी और ग्रीष्मकालीन अवकाश पर अपने पैतृक गांव लटवाला आई हुई थी।
जानकारी के अनुसार, अनामिका अपनी बहन के साथ HRTC बस से पालमपुर से धर्मशाला जा रही थी। जिस जगह पर उसे उतरना था, वहां पहुंचने से ठीक पहले बस का दरवाजा अचानक खुल गया। इससे किशोरी संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़ी और बस के पिछले टायर के नीचे आ गई।
हादसा इतना भीषण था कि छात्रा मौके पर ही जान गंवा बैठी। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत नागरिक चिकित्सालय पालमपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डीएसपी पालमपुर सुनील राणा ने बताया कि हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
ये भी देखें: उधमपुर में बस खाई में गिरी, 20 से अधिक लोगों की दर्दनाक मौत

More Stories
हिमाचल हाईकोर्ट का सख्त फैसला, आर्किटेक्ट मनुज शारदिया का लाइसेंस अस्थायी रूप से सस्पेंड
शिमला पुलिस को बड़ी सफलता, 15 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार
कांग्रेस सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए केंद्र पर झूठे आरोप लगा रही है – विपिन सिंह परमार