August 5, 2026

अंबाला सिटी के पुरानी सब्जी मंडी में इमारत ढही, मलबे में दो लोग दबे

इमारत गिरी

अंबाला, 16 जून 2026: मंगलवार रात अंबाला सिटी के दो खंभा चौक के पास पुरानी सब्जी मंडी में एक जर्जर इमारत अचानक ढह गई। इस हादसे में मलबे में दो लोग दब गए, जबकि आसपास सब्जी बेच रहे रेहड़ी वालों को भारी नुकसान पहुंचा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है, जो मलबा हटाने में जुटी हुई है।

यह इमारत अमरनाथ नाम के व्यक्ति की बताई जा रही है, जो काफी पुरानी थी।

प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम लगातार मलबा हटाने का काम कर रही है। घायलों को निकालकर उनके इलाज की व्यवस्था की जा रही है।

यह भी देखें: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, CLU प्रक्रिया हुई आसान, अब सिर्फ 3 दस्तावेजों से मिलेगी अनुमति