तरनतारन, 10 अप्रैल : सहज पाठ कर रही एक गुरसिख महिला की कुछ लोगों द्वारा उसके घर में घुसकर तेजधार हथियार से हत्या करने का मामला सामने आया है। उल्लेखनीय है कि पड़ोसियों को इस घटना का पता तब चला जब मृतका का 7 वर्षीय बेटा स्कूल से घर पहुंचा। फिलहाल थाना श्री गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने इस मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
गला रेतकर की हत्या
जानकारी के अनुसार, तरनतारन जिले के गांव कंग निवासी गुरदयाल सिंह की पत्नी गुरप्रीत कौर (35) दोपहर को अपने घर में सहज पाठ कर रही थी, तभी कुछ लोग घर में दाखिल हुए, जिन्होंने पहले दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया और बाद में तेजधार हथियार से उसका गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। घटना के समय गुरप्रीत कौर और उसकी एक वर्षीय बेटी शबदप्रीत कौर घर में मौजूद थीं।

More Stories
कनाडा ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को मोस्ट वांटेड गैंगस्टर किया घोषित, पर 1.62 करोड़ का इनाम रखा
किसानों को पूछना चाहिए कि 2007 से 2017 तक मंडी बोर्ड के चेयरमैन रहते हुए लखोवाल ने उनके लिए क्या किया- बलतेज पन्नू
बिक्रम सिंह मजीठिया की विदेश यात्रा अर्जी पर आज मोहाली कोर्ट में सुनवाई