June 19, 2026

जम्मू-दीनानगर हाईवे पर सड़क दुर्घटना, बस और ट्रक में टक्कर, दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल

accident

चंडीगढ़, 19 जून 2026: जम्मू-दीनानगर स्टेट हाईवे पर सीमावर्ती गांव नरोट जैमल सिंह में आज एक भयानक सड़क हादसा हो गया। जम्मू से राधा स्वामी डेरा जा रही बस (JK02AC8181) और चीनी से लदे ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक सड़क से नीचे उतरकर पास के खेत में पलट गया। हादसे में बस में सवार दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ये भी देखें: जालंधर-पठानकोट हाईवे पर तेज रफ्तार कैंटर ने मारी टक्कर, गुरदासपुर के युवक की मौत