मुंबई, 22 अगस्त 2026: मुंबई के कुर्ला में शुक्रवार सुबह एक विशाल क्रेन गिरने से बड़ा हादसा हो गया। क्रेन MMRDA की थी जो कुर्ला और ट्रॉम्बे सिंगल लोकल ट्रेन लाइन के ओवरहेड वायर के ऊपर गिरी। क्रेन इतनी बड़ी थी कि रेलवे लाइन के किनारे बनी कई झोपड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।
यह हादसा कुर्ला के कुरैशी नगर में हुआ है। शिफ्टिंग के दौरान एक घर पर क्रेन गिरने की घटना घटी है। इलाके में MMRDA का काम चल रहा था। सेंट्रल रेलवे ने बताया कि मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (MMRDA) की ओर से पास के कार्यस्थल पर काम कर रही एक क्रेन कुर्ला और ट्रॉम्बे के बीच ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन पर गिर गई।
हालांकि इस हादसे से रेल ट्रैफिक पर कोई खास असर नहीं पड़ा है क्योंकि ये सिंगल लाइन है और सिर्फ मालगाड़ी के लिए इस्तेमाल होती है। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ये भी देखें: घुमारवीं के सकरोहा में हादसा, 16 वर्षीय छात्र अरमान सिंह की मणि खड्ड में डूबने से मौत

More Stories
जयपुर में CJP के स्कूल दौरे का विरोध, ग्रामीणों ने आशुतोष रांका को पीटकर भगाया
दिल्ली जंतर-मंतर पर ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’, पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का विस्तार, नियमों में किया गया बदलाव