जयपुर, 22 अगस्त 2026: जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के स्कूलों का दौरा करने का विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बगरू के राजकीय प्राथमिक स्कूल रामपुरा कंवरपुरा का निरीक्षण करने पहुंचे CJP के को-कन्वीनर और प्रवक्ता आशुतोष रांका और उनके साथियों को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर भगा दिया। ग्रामीणों ने उन पर पथराव भी किया। महिला समर्थकों पर गांव की महिलाओं ने मिट्टी फेंकी।
इससे पहले सुबह 8 बजे CJP के कुछ कार्यकर्ताओं से ग्रामीणों की धक्का-मुक्की हो गई थी। ग्रामीणों ने CJP कार्यकर्ताओं को धक्का देकर गांव से बाहर निकाल दिया था। CJP के विरोध में नारे लगाते हुए ग्रामीण सरकारी स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने गांव के मुख्य रास्ते को ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी कर रोक दिया। लोगों ने मुख्य रास्ते पर घेराबंदी कर दी थी। गाड़ियों को चेक किया जा रहा था।
ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि हम इस स्कूल को अपने स्तर पर ठीक करवा लेंगे। सरकार ने 12.50 लाख रुपये स्वीकृत भी कर दिए हैं। हम किसी भी बाहरी व्यक्ति को यहां नहीं आने देंगे। कॉकरोच यहां आकर गंदगी करना चाहते हैं जिसे हम किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।
यह भी देखें: दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया

More Stories
पायलट स्मित माछर की तबीयत में सुधार, भारतीय राजदूत ने की मुलाकात
राहुल गांधी ने बालाघाट में बैगा आदिवासियों से की मुलाकात, बोले- ये देश के मालिक, इन्हें हक मिले
दिल्ली में किशोरी से गैंगरेप और फिर हत्या, शव को कुत्तों ने नोंचा, चार आरोपी गिरफ्तार