July 2, 2026

सुरक्षा कारणों से अली खामेनेई की अंतिम संस्कार में मुजतबा खामेनेई नहीं होंगे शामिल

अली खामेनेई

चंडीगढ़, 02 जुलाई 2026: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सुरक्षा कारणों के चलते वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे।

रिपोर्ट में सुप्रीम लीडर के एक प्रतिनिधि के हवाले से दावा किया गया है कि सुरक्षा एजेंसियों ने मुजतबा खामेनेई को अंतिम संस्कार समारोह से दूर रहने की सलाह दी है। एजेंसियों को आशंका है कि समारोह के दौरान इजराइल की ओर से हमला हो सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक अयातुल्ला अली खामेनेई को 9 जुलाई को मशहद शहर में दफनाया जाएगा। अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम 4 जुलाई से शुरू होने की बात भी कही गई है।

ये भी देखें: नेतन्याहू ने कहा – ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई जिंदा, लेकिन सत्ता पर पकड़ कमजोर