चंडीगढ़, 31 जुलाई 2026: पेपर लीक से जुड़ा संशोधन बिल लोकसभा के बाद गुरुवार को राज्यसभा में भी पास हो गया है। अब यह बिल राष्ट्रपति के पास जाएगा। उनकी सहमति मिलते ही यह कानून बन जाएगा।
बिल पर सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह जवाब देने के लिए खड़े हुए तो विपक्षी सदस्य वॉकआउट कर गए। जितेंद्र सिंह ने इसे विपक्ष का गैर-जिम्मेदाराना रवैया बताया।
सरकार ने स्पष्ट किया कि यह कानून केवल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी तक सीमित नहीं रहेगा। यह UPSC, कर्मचारी चयन आयोग, बैंकिंग और अन्य सभी पब्लिक परीक्षाओं पर भी लागू होगा।
इससे पहले राज्यसभा में बिल पर चर्चा के दौरान जमकर हंगामा हुआ। RJD सांसद मनोज झा ने NTA को खत्म करने की मांग की और कहा कि इसे बंगाल की खाड़ी में फेंक दिया जाए।
इधर, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना का नोटिस सौंपा है।
अनुराग ठाकुर का आरोप है कि राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ असंसदीय और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया तथा गंभीर लेकिन बेबुनियाद आरोप लगाए।
यह भी देखें: देश के छात्रों के लिए पीएम मोदी का वीडियो संदेश, पेपर लीक पर सख्त कानून लाएगी सरकार

More Stories
UPESSC Assistant Professor Vacancy: यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट
सत्य निकेतन हादसे में दिल्ली पुलिस ने की चौथी गिरफ्तारी, पीजी ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार
पप्पू यादव हाजीपुर बाढ़ राहत शिविर पहुंचे, खुद बनाया खाना और बांटे पैसे