August 4, 2026

पिनच्ड नर्व की समस्या से जूझ रहे सोनू निगम, बीमार होने के बावजूद शो रद्द नहीं किया

सोनू निगम

चंडीगढ़, 18 जून 2026: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने एक चौंकाने वाला वीडियो शेयर किया है। सिंगर ने बताया कि उन्हें सेहत से जुड़ी एक गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। असहनीय दर्द के बावजूद, उन्होंने अपने काम से जुड़ी जिम्मेदारियों को नहीं भुलाया है।

सोनू निगम ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और मुंबई में होने वाले लाइव परफॉर्मेंस से पहले अपनी सेहत के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘मुझे ‘पिंच्ड नर्व’ (नर्व दबने) की समस्या हो रही है। पिछले एक हफ़्ते से मैं इस समस्या को समझने के लिए कई मेडिकल टेस्ट करवा रहा हूँ।’

अपनी सेहत के बारे में बात करते हुए सिंगर ने बताया कि उनकी नर्व दब गई है। वे एक हफ़्ते से MRI और CT स्कैन करवा रहे हैं और कई दवाइयाँ ले रहे हैं। सिंगर ने इलाज के दौरान होने वाले असहनीय दर्द के बारे में भी बताया। सोनू निगम के अनुसार, उनके फिजियोथेरेपी सेशन बहुत दर्दनाक रहे हैं और वे अभी इस दर्द से राहत पाने के लिए पेनकिलर ले रहे हैं।

ये भी देखें: टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या, 22 वर्ष की उम्र में लगाई फांसी