चंडीगढ़, 22 अप्रैल : पंजाब सरकार ने आज तीन आईएएस और 9 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आईएएस अधिकारी संयम अग्रवाल को उच्च शिक्षा निदेशक के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
पल्लवी को विशेष सचिव जलापूर्ति एवं स्वच्छता विभाग, प्रमुख जलापूर्ति एवं स्वच्छता विभाग, विशेष सचिव बिजली विभाग तथा विशेष सचिव नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत विभाग का कार्यभार सौंपा गया है। सुखजीत पाल सिंह को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त सचिव के साथ-साथ आवास एवं शहरी विकास विभाग के अतिरिक्त सचिव का कार्यभार भी सौंपा गया है।
राज्य सरकार ने पीसीएस अधिकारी राकेश कुमार पोपली को पंजाब शहरी योजना एवं विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त मुख्य प्रशासक, नयन को सार्वजनिक आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग का संयुक्त सचिव, इसके अलावा पंजाब पारदर्शिता एवं जवाबदेही आयोग का सचिव और पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग का सदस्य सचिव नियुक्त किया है।
सिमरप्रीत को एसडीएम तपा, जगदीप सहगल को संयुक्त निदेशक स्थानीय निकाय, विकास हीरा को अतिरिक्त मुख्य प्रशासक पंजाब शहरी योजना एवं विकास प्राधिकरण, हरप्रीत सिंह अटवाल को एसडीएम बरनाला, इनायत को मुख्य प्रशासक अमृतसर विकास प्राधिकरण, हरजिंदर सिंह जस्सल को भूमि अधिकारी अमृतसर विकास प्राधिकरण तथा रिशव बंसल को एसडीएम धुरी नियुक्त किया गया है।

More Stories
भगवंत मान सरकार ने स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी में 11 ग़ैर-सरकारी सदस्यों को किया मनोनीत
‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के तहत 5.10 लाख श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान की – तरुनप्रीत सिंह सौंद
पंजाब में कल से चुनाव कैंपेन लॉन्च करेगी AAP, घर-घर जाएंगे मान