August 29, 2026

इस्लामाबाद के अस्पताल में लगी आग, 15 नवजात शिशुओं की मौत

Islamabad hospital fire news

इस्लामाबाद, 26 अगस्त 2026: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज बुधवार 26 अगस्त की सुबह एक भयानक हादसा हो गया। एक अस्पताल में आग लगने से करीब 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस अस्पताल की नर्सरी में एयर-कंडीशनर (AC) का कंप्रेसर फटने से आग लग गई।

PIMS अधिकारियों के मुताबिक घटना के समय नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें से 15 बच्चों की मौत हो गई। वहीं सिर्फ एक बच्चे को ही बचाया जा सका। आग लगने की खबर मिलने के साथ ही बचाव कार्य शुरू किया गया। नवजात शिशुओं को गायनेकोलॉजी वार्ड से बाहर निकाला गया। इस घटना में 16 बच्चों में से सिर्फ एक नवजात शिशु की जान बच पाई।

बचाव अधिकारियों ने मौजूदा हालात के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आग बुझा दी गई है और टीमें घटनास्थल पर कूलिंग ऑपरेशन चला रही हैं। इस घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। नवजात शिशुओं के माता-पिता रोते-बिलखते नजर आए। जिन जिंदगियों ने चंद घंटों पहले जन्म लिया था वे 15 बच्चे आग में झुलसकर मर गए।

यह भी देखें: नोएडा के मामूरा गांव में लगी भीषण आग, 2 लोगों की मौत