अंबाला, 16 जून 2026: मंगलवार रात अंबाला सिटी के दो खंभा चौक के पास पुरानी सब्जी मंडी में एक जर्जर इमारत अचानक ढह गई। इस हादसे में मलबे में दो लोग दब गए, जबकि आसपास सब्जी बेच रहे रेहड़ी वालों को भारी नुकसान पहुंचा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है, जो मलबा हटाने में जुटी हुई है।
यह इमारत अमरनाथ नाम के व्यक्ति की बताई जा रही है, जो काफी पुरानी थी।
प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम लगातार मलबा हटाने का काम कर रही है। घायलों को निकालकर उनके इलाज की व्यवस्था की जा रही है।
यह भी देखें: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, CLU प्रक्रिया हुई आसान, अब सिर्फ 3 दस्तावेजों से मिलेगी अनुमति

More Stories
21 साल की सेवा के बाद भी हरियाणा सरकार ने गेस्ट टीचर्स को नियमित करने से मना किया
हरियाणा में राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी, सीएम सैनी ने दिखाई हरी झंडी
हाईकोर्ट ने एसीपी लाभ में देरी पर हरियाणा सरकार को फटकारा, कहा- अधिकारी के वेतन से वसूला जाएगा हर्जाना